दीपावली के पावन अवसर पर प्रसिद्ध क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. बिंदा सिंह ने अपने आवास पर दोस्तों एवं शुभचिंतकों के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश साझा किया।समारोह का माहौल खुशियों और आत्मीयता से सराबोर रहा। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक, बातचीत और यादगार पलों ने इस मिलन समारोह को खास बना दिया। सभी ने दीपों के इस पर्व को प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता के साथ मनाने का संकल्प लिया।डॉ. बिंदा सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता, खुशियों और नई उम्मीदों का प्रतीक है। ऐसे आयोजन रिश्तों को मजबूत बनाने और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
